धूमनगंज स्थित चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्योत्सव

प्रयागराज। धूमनगंज स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में आज कायस्थ समाज द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने एकत्रित होकर कलम के आराध्य देव की विधिवत पूजा-अर्चना की और समाज की खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजन के पश्चात आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों और समाज के उत्थान पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सुशील कुमार सिन्हा, निशीथ वर्मा, कुश श्रीवास्तव, प्रखर श्रीवास्तव और सत्य शील सहाय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस उत्सव में आशीष श्रीवास्तव, नीरज सिन्हा, विनोद श्रीवास्तव, मंजीत केसरवानी, अमित तिवारी, यश विक्रम त्रिपाठी, चंदन और अंजनी श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त से ज्ञान, बुद्धि और न्याय के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर दिन भर जय चित्रगुप्त के जयकारों से गुंजायमान रहा।
