Friday, April 24Ujala LIve News
Shadow

यू पी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमिड़ियेट परीक्षाओं के परिणाम घोषित

यू पी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमिड़ियेट परीक्षाओं के परिणाम घोषित

हाई स्कूल और इंटर की परोक्षाओं में छात्राओं ने मारी बाजी


प्रयागराज यूपी बोर्ड के 50 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया

यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में यूपी बोर्ड के सभापति डॉ महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से रिजल्ट को घोषित किया। इस बार
हाईस्कूल में 90.42 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए जबकि इंटरमीडिएट में 80.38 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए है। हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 87.30 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.76रहा जबकि इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 75.04 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.32 रहा।
हाई स्कूल में प्रथम स्थान 97.83 कशिश वर्मा व अंशिका वर्मा समान अंक, द्वितीय स्थान 97.50 अदिति,तृतीय स्थान 97.33 अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा समान अंक मिले।
इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान शिखा वर्मा 97.60 प्रतिशत, द्वितीय स्थान 97.20 नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा, तृतीय स्थान पर सुरभि यादव औरपूजा सुरभि यादव और पूजा पाल को 97 फीसदी अंक मिले।
बता दे कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं में कुल 53 लाख 37 हजार778 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. जिसमें हाई स्कूल में 27 लाख 61हजार 696 बच्चे, जबकि इंटरमीडिएट में 25 लाख 76 हजार 82 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक 15 दिनों में इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया गया था परीक्षा को पारदर्शी करने के लिए इस बार बोर्ड की ओर से सख्त इंतजाम किए गए थे.
पिछले वर्ष 25 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया था, इस वर्ष 2 दिन पहले ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया है,यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन के बाद रिकॉर्ड 20 दिनों में घोषित किया रिजल्ट सचिव भगवती सिंह ने कहा किनकल विहीन, निष्पक्ष , पारदर्शी और शुचिता पूर्ण परीक्षा आयोजित की गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *