दो छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया एक ने जिले में दसवां, दूसरी ने स्कूल में पहला स्थान पाया

रिपोर्ट अंकित सिंह
उजाला शिखर
मिर्जापुर ।मिर्जापुर जिले की दो छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें कक्षा 12 की छात्रा वंदना विश्वकर्मा ने जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 10 की छात्रा श्रद्धा ने अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है।रैपुरिया निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा की पुत्री वंदना विश्वकर्मा ने कक्षा 12 की परीक्षा में 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने मिर्जापुर जिले में दसवां स्थान हासिल किया है।वहीं, चुनार के रैपुरिया निवासी आशीष कुमार की पुत्री श्रद्धा ने कक्षा 10 में 92.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने रामजियावन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भरवल बरेवां में प्रथम स्थान हासिल किया। श्रद्धा के पिता विकास खंड नरायनपुर में संविदा पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं।
