Saturday, April 25Ujala LIve News
Shadow

तुष्टिकरण और अराजकता से मुक्ति चाहती है बंगाल की जनता:नन्दी

तुष्टिकरण और अराजकता से मुक्ति चाहती है बंगाल की जनता:नन्दी

 

 

पश्चिम बंगाल में भाजपा की विजय सुनिश्चित है: नन्दी

*युद्ध स्तर पर जारी है द्वितीय चरण का चुनाव प्रचार*

*मंत्री नन्दी ने कोलकाता के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में किया जनसंपर्क*

*उद्यमियों, व्यापारियों एवं वैश्य समाज के लोगों से किया संवाद*

पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव का प्रथम चरण सम्पन्न होने के बाद अब द्वितीय चरण का चुनाव प्रचार युद्ध स्तर पर जारी है। भाजपा संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को एक बार फिर पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रचार के क्रम में मंत्री नन्दी ने शुक्रवार और शनिवार को कोलकाता के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में व्यापारियों, उद्यमियों एवं वैश्य समाज के लोगों से मुलाकात के पश्चिम बंगाल में अराजकता और ध्वस्त कानून व्यवस्था को समाप्त करने के लिए डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की।

मंत्री नन्दी ने अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले व्यापारियों से संवाद कर न केवल उनकी जमीनी समस्याओं को समझा, बल्कि भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों पर विस्तृत चर्चा भी की।
इस दौरान व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि एक सुदृढ़ अर्थव्यवस्था और भयमुक्त व्यापारिक वातावरण के लिए बंगाल में भाजपा की सरकार बनना अत्यंत आवश्यक है। द्वितीय चरण के मतदान से पूर्व व्यापारी बंधुओं का यह समर्थन और उत्साह देखकर स्पष्ट है कि बंगाल में परिवर्तन निश्चित है।

व्यापारी समाज के लोगों ने बंगाल के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा और एक स्थिर नेतृत्व की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विकासोन्मुखी नीतियों पर अटूट विश्वास व्यक्त किया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि अब समय एक ऐसे परिवर्तन का है जो बंगाल को सशक्त, समृद्ध और प्रगतिशील राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त करे। निश्चित तौर पर, जन-जन का यह संकल्प सुरक्षित और विकसित बंगाल के निर्माण का आधार बनेगा।

प्रदेश में निरंतर बढ़ता जनसमर्थन स्पष्ट रूप से विकास, सुशासन एवं स्थिर प्रशासन के प्रति नागरिकों के अटूट विश्वास को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का सांगठनिक ढांचा निरंतर सशक्त हो रहा है।

कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और जनता का आशीर्वाद आगामी 4 मई को प्रचंड बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

बंगाल की जनता अब तुष्टिकरण और अराजकता से मुक्ति चाहती है। राष्ट्रवाद और विकास के पथ पर चलने के लिए बंगाल का जन-जन भाजपा के ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने को तैयार है। इस बार परिवर्तन तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *