Saturday, April 25Ujala LIve News
Shadow

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 150 बीघा भूसा राख — किसानों के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 150 बीघा भूसा राख — किसानों के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट

उजाला शिखर

अयोध्या (कोरांव) प्रयागराज। तहसील कोरांव के ग्राम सभा पथरताल में रविवार को शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 150 बीघा में रखा भूसा व पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस हादसे में किसानों की महीनों की मेहनत पलभर में स्वाहा हो गई। बताया जा रहा है कि शादी-विवाह के सीजन के चलते कई किसान अपने मवेशियों के लिए रखा भूसा खेतों में ही छोड़कर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बिजली के तारों में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने सूखे भूसे को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भयावह थी कि तेज लपटों और हवा के चलते देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों के अनुसार आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो गया था और फायर ब्रिगेड को भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। इस अग्निकांड में किसान चंद्रकांत मिश्रा, नरेंद्र देव मिश्र, रजनीश कुमार, बाल गोविंद, सतीश चंद्र मिश्र, बालकृष्ण मिश्रा और पप्पू यादव के मकान जल गए, वहीं राजेंद्र गुप्ता, रमाकांत मिश्र, महेंद्र प्रसाद मिश्र और राजेश कुमार सहित कई किसानों के मवेशियों का चारा पूरी तरह खत्म हो गया। इस घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और उनके सामने मवेशियों के भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *