सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, वात्सल्य कैंपस, गौहनिया, प्रयागराज में हुआ “कैसेडो जोनल इवेंट विजेता अभिनंदन समारोह

सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, वात्सल्य कैंपस, गौहनिया, प्रयागराज में “कैसेडो जोनल इयैट विजेता अभिनंदन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती जया लक्ष्मी सेठ तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. अजय जेटली (विभागाध्यक्ष, दृश्य कला विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय) द्वारा संपन्न किया गया।
जीएस ए
इस अवसर पर डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा की निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
उप-प्रधानाचार्या श्रीमती जया लक्ष्मी सेठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आत्मविश्वास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में सहायक होते हैं।
सोफ़ दीन एयर
केसेडो जोनल इवेंट में विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ:
प्रथम स्थान (Zonal Winners):
हर्ष त्रिपाठी (कक्षा 12, कहानी लेखन, अंग्रेजी), आभा मिश्रा (कक्षा 12, डिजाइन चूम ड्रॉइंग), अविरल साहू (कक्षा 5, देसी डूडल AI), अशित केसरवानी (कक्षा 9, देसी इडल AL, ज्योतिरादित्य सिंह (कक्षा 12, देसी इडल AI) तथा नाटक/स्किट टीम यशस्वी सिंह, साध्यी केसरी, सिद्धेश शुक्ला, प्रियल केसरवानी, दर्शिल केसरवानी, अजा पांडेय, दिव्य गुप्ता एवं दिव्यांश मिश्र।
द्वितीय स्थानः
प्रभा सिंह, आशी केवट, साध्वी केसरी, आयुष आशीष सिंह, तेजस्वी केसरवानी, यशस्वी सिंह, अनाबिया फातिमा, मोहम्मद माजिद, विदुषी पांडेय, सौरभ प्रजापति, विराट सिंह, क्षितिज श्रीवास्तव, आयुष केवट सहित अन्य विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
तृतीय स्थानः
अनघ त्रिपाठी, दिव्या निषाद, प्रभा सिंह, आराध्या भारतीय, प्रतिष्ठा केसरवानी, शाश्वत प्रताप सिंह, चाहत केसरवानी, अंजली शुक्ला, पायल रजक, आमा मिश्रा, तेजस्वी केसरवानी, बरकत हसन, यश प्रताप सिंह सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया।
इस प्रकार कुल 34 पदक स्थान प्राप्त कर विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. अजय जेटली ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने एवं अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में सुश्री रितु दयाल के समर्पण एवं कुशल नेतृत्व का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन आदित्य मिश्र ने प्रभावशाली ढंग से किया।
कार्यक्रम के अंत में सुश्री सबीहा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर स्वराज गुप्ता, सचिंत दास, कंचन कौशल, श्रीराम गुप्ता, विकास सिंह, केया शर्मा, विनायक मालवीय, जया सिंह, आकांक्षा, अंकित, प्रदीप, एस. एन. पांडेय, प्रिया, सरोज बाला पांडेय, राजन सहित समस्त विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
