रानी रेवती देवी के मेधावी छात्र-छात्राओं का सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रयागराज l विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज के कक्षा पंचम एवं अष्टम के 14 छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह एवं विद्यालय के आचार्य एवं आचार्या दीदियों के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय सहित अपने परिवार का मान बढ़ाया l
विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उन्हें आगे की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया और बताया कि सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा मुख्य रूप से विद्या भारती (सरस्वती विद्या मंदिर) द्वारा आयोजित एक प्रान्त/क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता है, जो छात्रों की बौद्धिक क्षमता, हिंदी, और सामान्य ज्ञान को निखारने के लिए की जाती है। यह परीक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए होती है, जिसमें 40-75 प्रश्न (बहुविकल्पीय) हिंदी, विज्ञान, गणित और सामाजिक ज्ञान से पूछे जाते हैं, इसका मुख्य उद्देश्य होता है कि छात्रों में प्रतिभा विकास और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना l यह परीक्षा आमतौर पर फरवरी माह में आयोजित होती है। प्रश्नपत्र में हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और मानसिक योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं l यह परीक्षा छात्रों को आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करती है और उन्हें पुरस्कृत भी करती है।
विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता के अनुसार पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राओं के नाम इस प्रकार हैं- कक्षा पंचम से रौनक कुशवाहा, विश्वांग चौधरी, वात्सल्य नागर,अनिकेत कोहली एवं अधिप राय तथा कक्षा अष्टम से आस्था शुक्ला, स्वर्णा श्रीवास्तव, आश्विन यादव, शिवांक राजपाल, देव केसवानी, आदित्य तिवारी, विधि यादव, अंकुर सरोज, आदिल अली एवं नव्या सिंह l
कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश पाण्डेय एवं दिनेश कुमार शुक्ला ने किया l इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं, आचार्यगण एवं आचार्या बहने उपस्थित रही l
