Tuesday, May 5Ujala LIve News
Shadow

आयकर आयुक्त के नेतृत्व में आयकर कर्मियों ने आयोजित किया भण्‍डारा

आयकर आयुक्त के नेतृत्व में आयकर कर्मियों ने आयोजित किया भण्‍डारा

प्रयागराज ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार के अवसर पर आयकर भवन में आयकर आयुक्‍त शिव कुमार राय के नेतृत्‍व में बडे धूम धाम से मनाया गया बड़ा मंगल। इस अवसर पर आयकर परिसर के गेट पर एक विशाल भण्‍डारे का आयो‍जन किया गया । प्रारम्भ में आयकर आयुक्‍त शिव कुमार राय ने आयकर परिसर स्थित हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं भोग प्रसाद चढाकर सभी के कुशलता की कामना की , तत्पश्चात आयकर आयुक्त शिव कुमार राय के द्वारा प्रसाद वितरण कर भण्‍डारे की शुरूआत की गई। इस अवसर पर आयकर आयुक्‍त द्वारा चर्चा के दौरान बताया गया कि सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास में पडने वाले मंगलवार को बुढवा मंगल भी कहा जाता है , बुढवा मंगल कहे जाने के पीछे दो धार्मिक कथा का जिक्र मिलता है , मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भगवान हनुमान जी पहली बार भगवान श्री राम से मिले थे इसलिए इस महीने के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है, वहीं महाभारत काल के अनुसार ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमान जी ने बूढे बानर का रूप धारण करके भीम के अभिमान को चूर किया था इसलिए ज्‍येष्‍ठ मास में पडने वाले मंगल को बुढवा मंगल कहा जाने लगा । चर्चा के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी ईश्‍वर के आभारी हैं ,कि हम इस स्थिति में हैं कि समाज के लिए कुछ कर सकते हैं, हमें जो भी वेतन मिलता है उसमें से कुछ अंश हम समाज एवं गरीबों के लिए खर्च कर सकते हैं और करना भी चाहिए । कार्यक्रम के दौरान अपर आयकर अतुल कुमार पाण्डेय सौरभ गुहा ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव , योगेश्वर राय नन्‍दन कुमार सोनकर , सर्चिल कुमार पी सी मिश्रा यशवंत मौर्या, धर्मेंद्र सिंह रवींद्र गौड़ा भावेश कुमार, बृजेश कुमार, रोहित सिंह, विजय कुमार यादव,श्रीमती पूनम प्रसाद , नीलम मौर्य, ममता मौर्या शुभम मालवीय मधु करनानी गीता ऊषा देवी संगीता श्रद्धा सोनम केसरवानी सीमा शुक्ला अरुण सिंह पुरूषोत्‍तम शर्मा एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी गण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *