अन्न-जल का दान महान कार्य–“अम्मा जी”

प्रयागराज, निर्धन कन्याओं का विवाह, बच्चों की शिक्षा व विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए विख्यात सामाजिक संस्था ‘शकुन्तला चैरीटेबल ट्रस्ट संस्थान’ के द्वारा संगम क्षेत्र में स्थित मन्दिर के निकट विशाल भण्डारा आयोजित कर भोजन आदि वितरित किया।
संस्थान की अध्यक्षा एवं संस्थापिका शकुन्तला शर्मा ‘अम्मा जी’ ने बताया कि तीर्थों के राजा प्रयागराज त्रिवेणी संगम सदैव ही पुण्य क्षेत्र रहा है यह ऋषि- मुनियों की भूमि है यह दानियों की तीर्थ स्थली है ।
इस क्षेत्र में में किया गया दान का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है मुझे असीम प्रसन्नता हो रही है कि मोक्षदायिनी माँ गंगा ने ऐसे पावन कार्य के लिए भगवती गंगा ने हमारे संस्थान को माध्यम बना परोपकार करने का अवसर प्रदान किया है।
हम सभी को ऐसे सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी ही चाहिए।
आयोजन में मुख्य रूप से विमल शर्मा, कमल कुमार, सोना शर्मा, उपासना सहित भारी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे ।
