Saturday, May 16Ujala LIve News
Shadow

RPF प्रयागराज का ‘ऑपरेशन सतर्क’ लाया रंग: 53 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, इंस्पेक्टर अमित मीणा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

RPF प्रयागराज का ‘ऑपरेशन सतर्क’ लाया रंग: 53 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, इंस्पेक्टर अमित मीणा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

प्रयागराज। रेलवे को अपराध मुक्त बनाने के लिए RPF प्रयागराज लगातार सख्त कदम उठा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व और इंस्पेक्टर अमित कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सतर्क” के तहत RPF टीम ने प्रयागराज जंक्शन पर बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 16 मई 2026 को उप निरीक्षक कार्तिक मिश्रा एवं सहायक उप निरीक्षक अतुल कुमार सिंह की टीम स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आर.ई. रेस्ट हाउस के पास गेट संख्या-06 के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित पुत्र अच्छेवर चौहान, निवासी मरुहना, थाना देहात कोतवाली, मिर्जापुर बताया। तलाशी में उसके कब्जे से किंगफिशर अल्ट्रा मैक्स, बुडवाइज़र, कार्ल्सबर्ग एलीफैंट, ब्लेंडर्स प्राइड, अमेरिकन प्राइड, ब्लैक एंड व्हाइट और स्मरनॉफ़ जामुन ब्रांड की अंग्रेजी शराब व बियर बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 53,000 रुपये है।

आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *