Saturday, May 16Ujala LIve News
Shadow

देवबंद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 57 शिकायतें प्राप्त, 8 का मौके पर निस्तारण

देवबंद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 57 शिकायतें प्राप्त, 8 का मौके पर निस्तारण

 

ब्यूरो चीफ -अशवनी रोहिला

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश। मंगलवार को तहसील देवबंद में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त जनशिकायतों का तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों तथा समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का समाधान शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा शिकायतकर्ता को निस्तारण से पूर्ण संतुष्टि मिलनी चाहिए। उन्होंने भूमि संबंधी विवादों के त्वरित समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें राजस्व विभाग की 37, खण्ड विकास अधिकारी देवबंद की 01, एसएचओ देवबंद की 04, पूर्ति विभाग की 05, विद्युत विभाग की 01, अधिशासी अधिकारी की 03, लोक निर्माण विभाग की 01 तथा चकबंदी विभाग की 05 शिकायतें शामिल थीं। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग से संबंधित 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह, उपजिलाधिकारी देवबंद युवराज सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *