20 मई की बंदी से जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव साथ ही सप्लाई चेन बाधित होगी

प्रयागराज
प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर की आवश्यक बैठक होटल ग्रैंड कॉन्टिनेंटल मैं संपन्न हुई। संगठन के अध्यक्ष लालू मित्तल ने पूरे देश में 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय बंदी को औचित्यहीन बताया। एक दिन की बंदी करके ऑनलाइन दवा बाज़ार में बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। जिस समय बड़ी कॉरपोरेट कंपनियाँ देश में अपनी जड़ें जमा रही थीं तब
संगठित और एकजुट होकर एआईओसीडी ने इसकी लड़ाई नहीं लड़ी। ना ही अन्य संगठनों को जोड़ा ना ही उन्हें विश्वास में नहीं लियाl आज ये बड़ी कारपोरेट कंपनियों की जड़ें बरगद की जड़ों की तरह फैल चुकी हैं और अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है।
लालू मित्तल ने कहा ऐसा नहीं है कि प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन ऑनलाइन व्यापार का समर्थन करता है। हमारा संगठन तो शुरू से ही ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करता रहा है कहीं से भी ऑनलाइन व्यापार हमें स्वीकार नहीं है, लेकिन इसके लिए एक दिन की प्रतीकात्मक बंदी से हालात बदलने वाले नहीं हैं। बल्कि। ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ लड़ाई लंबी और संगठित प्रयासों से संभव है, इसके लिए कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर ठोस रणनीति अपनानी होगीl
दुकानें बंद रहने से व्यापार प्रभावित होगा। कर्मचारियों का भुगतान और अन्य खर्चों का बोझ पड़ेगा और साथ ही मरीजों को समय पर जरूरी दवाएं न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे जनता के बीच केमिस्टों की छवि प्रभावित हो सकती है।
महामंत्री रवि शर्मा कहा कि दवा व्यवसाय केवल एक व्यवसाय नहीं है यह समाज सेवा और जनहित से जुड़ा पुण्य कार्य है l हम रिटेलर द्वारा दी जाने वाली दवाओं से लाखों बीमार मरीजों को आपात स्थिति में जीवन रक्षा करती हैl
गंगा पार अध्यक्ष राजेन्द्र केसरवानी ने कहा कि बंदी करके हम अपने उन मरीजों, स्वास्थ्य और जान से खिलवाड़ नहीं कर सकतेl दवा बाज़ार का सुचारू रूप से खुला रहना जनता स्वास्थ्य सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक हैl बंद रहने से ऑनलाइन की बिक्री
स्वतः बढ़ जाएगी और हमारी विश्वसनीयता जनता में कम होगी, मरीजों के बीच छवि खराब होगीl
