Sunday, May 17Ujala LIve News
Shadow

तीन दिवसीय प्रान्तीय संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ, 18 मई को होगा समापन

तीन दिवसीय प्रान्तीय संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला प्रारंभ, 18 मई को होगा समापन

संगीत शिक्षा से बच्चों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति के भाव जगाए जा सकते हैं -शेषधर द्विवेदी

प्रयागराज. विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा आयोजित प्रान्तीय संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला 2026-27 का आयोजन ज्वाला देवी शिशु विद्या मंदिर के सभागार में सफलतापूर्वक चल रहा है। इस कार्यशाला का शुभारंभ 16 मई 2026 को सायंकाल 7:00 बजे हुआ था और यह 18 मई 2026 को दोपहर में संपन्न होगी।
शिविर में काशी प्रांत के 9 संकुलों— केशव संकुल, माधव संकुल, मिर्जापुर संकुल, सोनभद्र संकुल, काशी संकुल, जौनपुर संकुल, सुल्तानपुर संकुल, प्रतापगढ़ संकुल एवं कादीपुर संकुल — से 22 आचार्य एवं 23 आचार्या बहनों सहित कुल 45 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रशिक्षण ले रही हैं।
कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय संगीत संयोजक मनोज गुप्ता के नेतृत्व में हो रहा है। सहयोग में काशी प्रांत के संगीत संयोजक दीनबंधु सिंह एवं संगीत प्रभारी भरत सिंह उपस्थित हैं। पूरे शिविर की व्यवस्था ज्वाला देवी शिशु मंदिर सिविल लाइंस के प्रधानाचार्य इंद्रजीत त्रिपाठी की देखरेख में की जा रही है।
उद्घाटन सत्र में काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संगीत शिक्षा के माध्यम से बच्चों में संस्कार और राष्ट्रभक्ति के भाव जगाए जा सकते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय खेल प्रमुख जगदीश सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में क्षेत्रीय संगीत प्रमुख मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को स्वर-साधना, ताल-लय, विद्यालयी प्रार्थनाओं एवं सामूहिक गायन का गहन अभ्यास कराया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *