Sunday, May 17Ujala LIve News
Shadow

बागेश्री शर्मा ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में मानविकी में 94% अंक किये प्राप्त

बागेश्री शर्मा ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में मानविकी में 94% अंक किये प्राप्त

प्रयागराज केन्द्रीय विद्यालय बमरौली, प्रयागराज की छात्रा बागेश्री शर्मा ने इस वर्ष सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में मानविकी में 94% अंक प्राप्त करके विद्यालय में मानविकी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बागेश्री शर्मा, प्रेम किशोर शर्मा (संगीताचार्य)  की पोती तथा विकास शर्मा एवं प्रियंका शर्मा की पुत्री हैं। बागेश्री ने बताया कि अभी वह सी यू ई टी की तैयारी कर रही हैं। वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं तथा उ. म. क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज के प्रतियोगिता के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए तथा केंद्रीय विद्यालय, संस्कार भारती एवं उ. म. क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज के कई कार्यक्रमो में प्रतिभाग किया है l आपने पढाई के साथ-साथ अन्य सांगीतिक गतिविधियों के बीच अच्छा तालमेल बिठाते हुए 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया। बागेश्री ने संगीत विषय में 100/100 अंक प्राप्त किये।वह इसका श्रेय अपने दादाजी, गुरु जी पं अनूप बनर्जी, माता – पिता विद्यालय के प्राचार्य श्री अनूप शुक्ला एवं समस्त शिक्षकों को देती हैं। बागेश्री भविष्य में देश की सेवा करना चाहती हैं। बागेश्री के पिता श्री विकास शर्मा एक संगीत शिक्षक हैं तथा माँ, प्रियंका शर्मा केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं।
बागेश्री की इस उपलब्धि पर सभी ने उसको हार्दिक बधाईयां दी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *