Sunday, May 17Ujala LIve News
Shadow

सनडेज ऑन साइकिल” कैंपेन का आयोजन “जी एस टी एवं कस्टम्स” थीम के अंतर्गत किया गया

सनडेज ऑन साइकिल” कैंपेन का आयोजन “जी एस टी एवं कस्टम्स” थीम के अंतर्गत किया गया

प्रयागराज
1 जुलाई 2017 से लागू हुई जीएसटी की 9वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तथा फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत केंद्रीय जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, इलाहाबाद के द्वारा एक साइकिल रैली “सनडेज ऑन साइकिल” कैंपेन का आयोजन “जी एस टी एवं कस्टम्स” थीम के अंतर्गत किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अपर आयुक्त रजनी कान्त मिश्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक निर्धारित मार्ग पर साइकिल यात्रा पूर्ण की।

साइकिल मैराथन का आयोजन केंद्रीय जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, सिविल लाइंस, प्रयागराज से प्रारंभ होकर महात्मा गांधी मार्ग, चर्च चौराहा, सरोजिनी नायडू मार्ग, निगम कार्यालय, नवाब यूसुफ रोड तथा डीआरएम चौराहा होते हुए पुनः आयुक्तालय परिसर पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों, कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों, व्यापारीयो, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं उनके परिवारजनों तथा आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ साथ कर के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, ट्रैफिक, चिकित्सा एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए आयुक्तालय द्वारा सभी संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया गया।

केंद्रीय जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, इलाहाबाद द्वारा भविष्य में भी जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *