Sunday, May 17Ujala LIve News
Shadow

“बारा तहसील क्षेत्र जनवा टकटइ में जमीन सौदे के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी…

“बारा तहसील क्षेत्र जनवा टकटइ में जमीन सौदे के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी…

किसानों का आरोप 10 महीने से नहीं मिला पैसा, कंपनी पर धमकाने का आरोप।”

जिलाधिकारी तथा बारा SDM से किसानों की न्याय की गुहार..

‘A.K. इन्फ्राकॉन ने 736 डेसीमल जमीन का सौदा कर 10 माह से नहीं दिया पैसा, धमका रहे डायरेक्टर’


प्रयागराज के बारा तहसील क्षेत्र के जनवा टकटइ में जमीन सौदे में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उदयराज, भोला, राज मोहन समेत कई किसानों ने SDM बारा को प्रार्थना पत्र दिया है।

*आरोप:*
A.K. इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने मौजा जनवा में 736 डेसीमल जमीन का सौदा किया। बयाना लेकर 6 माह में रजिस्ट्री का वादा था। 10 माह बीत गए, न पैसा मिला न रजिस्ट्री हुई।

किसानों का आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर हिमांशु कुशवाहा, उमाकांत कुशवाहा, नीरज कुशवाहा और जेनुल कुशवाहा अब जमीन हड़पने की धमकी दे रहे हैं। कह रहे हैं – “आधे दाम पर लिखो वरना जमीन नहीं मिलेगी, पैसा भी वापस नहीं करेंगे।”

पीड़ितों ने जिलाधिकारी तथा SDM बारा से कार्रवाई की मांग की है

पीड़ित किसानों के मुताबिक सौदे को 10 महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन कंपनी ने न तो बकाया भुगतान किया और न ही रजिस्ट्री कराई। बार-बार कहने पर कंपनी के डायरेक्टर अब धमकी दे रहे हैं।

किसानों का कहना है कंपनी वाले कह रहे हैं कि आधे दाम पर जमीन लिखो, वरना न जमीन मिलेगी न पैसा वापस करेंगे। कह रहे हैं कोर्ट-कचहरी में उलझा देंगे, सालों तक पैसा नहीं मिलेगा। हम गरीब किसान कहां जाएं।”
किसानों ने प्रार्थना पत्र में कंपनी के डायरेक्टर हिमांशु कुशवाहा, उमाकांत कुशवाहा, नीरज कुशवाहा और जेनुल कुशवाहा पर धमकाने और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने SDM से तत्काल हस्तक्षेप कर जमीन वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *