Monday, May 18Ujala LIve News
Shadow

महापौर को दिया गया ज्ञापन चौक क्षेत्र को वंदे मातरम् चौक घोषित किया जाए

महापौर को दिया गया ज्ञापन चौक क्षेत्र को वंदे मातरम् चौक घोषित किया जाए

प्रयागराज विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर महासंघ के पूर्व महानगर अध्यक्ष अतुल खन्ना के
नेतृत्व में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को कैंप कार्यालय कीडगंज में जानसेन गंज चौक क्षेत्र को वंदे मातरम् चौक के नाम से घोषित किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। और आगे कहा कि वंदे मातरम चौक का नाम घोषित होने के उपरांत महान क्रांतिकारियों के नाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए वंदे मातरम का गायन राष्ट्रभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने कहा कि
विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा चौक क्षेत्र को वंदे मातरम चौक की मांग राष्ट्र भक्ति की चेतना को जागृत करेगा।
महापौर गणेश केसरवानी ने आश्वासन दिया जल्द ही नगर निगम इस पर फैसला लेगी।
ज्ञापन देने वालों में क्रांतिकारी अतुल देहदानी,क्रांतिकारी अतुल देहदानी,राजेश केशरवानी,राम प्रसाद यादव,बृजेंद्र त्रिपाठी,मुन्ना जी,श्याम सूरत पाण्डेय,दिव्य दर्शन जोशी,कृष्णदेव आर्य केशवानी,मुन्ना लाल केशवानी,अमित गुप्ता सांगली,योगेश केशरवानी,धर्म प्रकाश केशरवानी ,आकाश चंद्र मौर्य, नेहा गिरी पांडे आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *