प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं में हुआ उत्साह का संचार 2027 में विपक्ष को पटखनी देने को तैयार
प्रशिक्षण वर्ग प्रबंधन को लेकर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की हो रही प्रशंसा

प्रयागराज
भाजपा प्रयागराज महानगर के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। प्रशिक्षण वर्ग में बूथ प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, कार्यकर्ता विकास, मीडिया प्रबंधन, सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं एवं क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका जैसे 11 विषयों पर आयोजित किए गए सत्रों में विभिन्न वक्ताओं द्वारा गहराई से संबंधित विषयों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। 2027 को लेकर रणनीति पर चिंतन मंथन हुआ। विपक्ष को पटखनी देने को कार्यकर्ताओं से पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपने अनुभव बांटे। सत्रों के दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता भी स्वयं एक आम कार्यकर्ता की तरह बैठक वक्ताओं की बातों को ध्यान से सुनते नजर आए। प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के प्रबंधन को लेकर प्रदेश व क्षेत्र से आए अतिथियों वक्ताओं ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। महानगर अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कि बिना उनके सहयोग के ये सफल आयोजन संभव नहीं था। प्रशिक्षण वर्ग में विपक्ष के दुष्प्रचार से सोशल मीडिया में कैसे उसका तथ्यात्मक जवाब कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जाए इसकी रणनीति भी बनाई गई। प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव मोहित गुप्ता, प्रवीण भारती, राजू राय, अनिल केसरवानी, प्रमोद मोदी,चंद्रा अहलूवालिया, रोहित विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, मंजेश श्रीवास्तव, हेमंत बनर्जी दादा, आनन्द दुबे, रवींद्र गांधी, विश्वास श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, शुभम सिंह, सुजीत कुशवाहा आदि कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग के सफ़ल आयोजन हेतु महानगर अध्यक्ष को बधाई दी।
