Thursday, May 21Ujala LIve News
Shadow

प्रयागराज जंक्शन पर चलाया गया सघन मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान

 

प्रयागराज जंक्शन पर चलाया गया सघन मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान

➤ 321 यात्रियों को किया गया प्रभारित
➤ 2,01,750/- रुपये का जुर्माना वसूला गया

प्रयागराज मंडल अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं एवं सुरक्षित यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने हेतु समय-समय पर विशेष अभियान संचालित करता रहता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग, हरिमोहन के निर्देशन में मंडल द्वारा यात्रियों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ टिकट रहित एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 20 मई 2026 को सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पंकज कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रयागराज जंक्शन पर विशेष मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान टिकट जांच स्टाफ द्वारा स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में व्यापक जांच की गई तथा बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों, धूम्रपान करने वालों एवं बिना बुक कराए सामान ले जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

इस अभियान में 17 टिकट जांच स्टाफ, 09 रेलवे सुरक्षा बल कर्मी तथा 09 राजकीय रेलवे पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से सहभागिता की।

विशेष अभियान के दौरान कुल 321 यात्रियों को विभिन्न अनियमितताओं के अंतर्गत प्रभारित किया गया, जिनसे कुल 2,01,750/- रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 170 यात्रियों से 1,37,000/- रुपये, अनियमित यात्रा करने वाले 148 यात्रियों से 64,050/- रुपये तथा धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने वाले 03 यात्रियों से 300/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह अभियान रेलवे राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ स्टेशन एवं रेल परिसरों में अनुशासन, स्वच्छता एवं यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में भी प्रभावी सिद्ध हुआ।

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें, रेल परिसर एवं ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें तथा यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें। किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा अनियमितता की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें।

प्रयागराज मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुखद यात्रा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *