Friday, May 22Ujala LIve News
Shadow

ए के इंफ्रा ड्रीम लिमिटेड कंपनी के निदेशक उमाकांत कुशवाहा ने कंपनी को बदनाम करने की साजिश रचे जाने का लगाया आरोप

ए के इंफ्रा ड्रीम लिमिटेड कंपनी के निदेशक उमाकांत कुशवाहा ने कंपनी को बदनाम करने की साजिश रचे जाने का लगाया आरोप

प्रयागराज। ए के इंफ्रा ड्रीम लिमिटेड कंपनी के निदेशक उमाकांत कुशवाहा ने कंपनी को बदनाम करने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ ब्रोकर और कुछ लोग मिलकर उनकी कंपनी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कंपनी वर्तमान में देशभर में लगभग 40 परियोजनाओं पर कार्य कर रही है, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश प्रमुख हैं। उनका कहना है कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर कुछ किसानों द्वारा कंपनी के खिलाफ वीडियो जारी किए गए, जिनमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
उमाकांत कुशवाहा ने कहा कि कंपनी द्वारा भूमि खरीद का भुगतान संबंधित किसानों को चेक के माध्यम से किया गया था और इसके दस्तावेज भी मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जमीन अन्य पक्षों को बेचने के बाद कंपनी पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी का एक पूर्व कर्मचारी किसानों को गुमराह कर रहा है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *