दिव्य ज्योति निकेतन का वार्षिक उत्सव भव्यता एवं प्रेरणा के साथ हुआ सम्पन्न


प्रयागराज दिव्य ज्योति निकेतन जो नज़ारेथ हॉस्पिटल सोसाइटी की एक इकाई है, का वार्षिक उत्सव अत्यंत उत्साह एवं भावनात्मक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संस्था में अध्ययनरत दृष्टिबाधित बालिकाओं की अद्भुत प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिशप लूईस मसकारेन्हास ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई रहे.कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकगण, सिस्टर पुरोहितगण, कर्मचारी, दानदाता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सुंदर प्रार्थना नृत्य एवं पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ इसके पश्चात बैलून डांस, डांडिया डांस, कव्वाली, फ्यूज़न डांस, ऑर्केस्ट्रा, महाभारत क राजस्थानी नृत्य, समूह गीत तथा “दूरियाँ” एवं “कर्म का फल” जैसे अर्थपूर्ण नाट की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिव्यांग छात्राओं ने आत्मविश्वास, लय और कलात्मक प्रतिभा से सभी का हृदय जीत लिया।
दिव्य ज्योति निकेतन की यात्रा पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रस्तुत की गई जिसमें बताया गया कि किस प्रकार संस्था शिक्षा, भावनात्मक सहयोग आत्मविश्वास निर्माण के माध्यम से दृष्टिबाधित बालिकाओं के जीवन में परिवर्त ला रही है। दर्शकों ने संस्था के प्रबंधन एवं स्टाफ के समर्पण की सराहना की।
सभा को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन बाजपेई ने दृष्टिबाधित छात्राओं के साह एवं असाधारण प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सिद्ध करता कि शारीरिक सीमाएँ कभी भी दृढ़ निश्चयी व्यक्तियों की सफलता में बाधा नहीं ब सकतीं। उन्होंने बच्चों के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए दिव्य ज्यो निकेतन के प्रयासों की भी सराहना की।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बिशप लूईस मसकारेन्हास ने सिस्टर्स, कर्मचारिय दानदाताओं एवं शुभचिंतकों के निरंतर सहयोग की सराहना की। उन्होंने छात्राओं व विश्वास, आत्मबल एवं दृढ़ संकल्प के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर हुए कहा कि सच्ची दृष्टि आँखों से नहीं, बल्कि हृदय और मन से आती है।
कार्यक्रम में नज़ारेथ हॉस्पिटल के सेवानिवृत्त स्टाफ कर्मचारियों को भी उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों को विशेष रूप से सराहा गया। संस्था की प्रथम बैच की छात्रा दिव्यांशी ने सेंट जोजेफ गर्ल्स कॉलेज , मम्फोर्डगंज से ICSE कक्षा 10, वर्ष 2026 में 94% अंक प्राप्त किए, जबकि मोनी ने 76% अंक प्राप्त किए। पूर्व छात्रा एकता सिंह ने जीवन ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल , वाराणसी से CBSE कक्षा 12, वर्ष 2026 में 92% अंक प्राप्त कर सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, छात्राओं एवं सिस्टर्स के सम्मान तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ। दिव्य ज्योति निकेतन का यह वार्षिक उत्सव दृष्टिबाधित बालिकाओं के साहस, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास की अविस्मरणीय प्रेरणा बन गया।
