Sunday, May 24Ujala LIve News
Shadow

श्री हनुमान सेवा समिति (रजि.) बरगदघाट, मीरापुर में 28 मई से होगी भव्य संगीतमय भागवत कथा 

श्री हनुमान सेवा समिति (रजि.) बरगदघाट, मीरापुर में 28 मई से होगी भव्य संगीतमय भागवत कथा 

श्री हनुमान सेवा समिति (रजि.) बरगदघाट, मीरापुर, प्रयागराज द्वारा मन्दिर प्रांगण में दिनांक अधिमास माह में दिनांक 29 मई से 4 जून 2026 तक सांय 5 बजे से 8 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारम्भ 28 मई को सायं 4 बजे मन्दिर प्रांगण से कलश यात्रा के साथ आरम्भ होगा जोकि ललिता देवी मन्दिर, सब्जी मण्डी मीरापुर से तिकोनिया पार्क सुविधा स्टोर के सामने से वापस मन्दिर प्रांगण में पूर्ण होगा और दिनांक 5 जून को प्रातः पूर्णाहुति हवन एवं साय 5 बजे से भण्डारे के साथ समाप्त होगा। कथा व्यास अयोध्याधाम के श्री पुनीत व्यास जी महाराज होगें।

यह जानकारी समिति के महामंत्री हरिमोहन मालवीय जी ने आज पत्रकार मीटिंग में दी। उन्होनें बताया कि इसी प्रांगण में प्रतिवर्ष इलाहाबाद की मशहूर रामलीला कमेटी महन्थ हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी द्वारा दशहरे पर रावध वध किया जाता है।

डा० हरिश्चन्द्र मालवीय जी ने बताया कि कहा जाता है कि कि मन्दिर में स्थित शिवलिंग पाण्डवों के द्वारा स्थापित किया गया था। स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से यह मन्दिर अब विशाल रूप में स्थापित हो गया है। पण्डित महामना मदन मोहन मालवीय की भी साधना स्थली यह रही है। यहीं से प्रेरणा प्राप्त कर उन्होनें काशी विद्यापीठ की स्थापना की थी।

इस अवसर पर प्रताप नारायण मालवीय, आर० बी०सिंह, आर०के०शर्मा, विवेक पुरवार, अभिषेक ठाकुर, जगमोहन मेहरोत्रा आशीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *