Monday, May 25Ujala LIve News
Shadow

इनर व्हील क्लब ऑफ़ इलाहाबाद के द्वारा फाउंडर्स डे एवं हसबैंड नाइट का हुआ आयोजन 

 

इनर व्हील क्लब ऑफ़ इलाहाबाद के द्वारा फाउंडर्स डे एवं हसबैंड नाइट का हुआ आयोजन 

प्रयागराज इनर व्हील क्लब ऑफ़ इलाहाबाद के द्वारा फाउंडर्स डे एवं हसबैंड नाइट का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रिया नारायण जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर क्लब की संस्थापक सदस्य सुषमा कपूर जी का सम्मान किया गया तथा सभी भूतपूर्व अध्यक्षों एवं सचिवों को भी सम्मानित किया गया। भूतपूर्व एसोसिएशन कोषाध्यक्ष किरण चावला जी ने सुषमा कपूर जी के योगदान एवं क्लब द्वारा संचालित विद्यालय की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।
हसबैंड नाइट में गीत-संगीत, खेल, नृत्य एवं “लुगाई प्रताड़ित पति” हास्य लघु नाटिका ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया और दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। कपल रैंप वॉक भी आकर्षण का केंद्र रहा। अंत में रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष नूपुर कपूर, सचिव शालिनी अग्रवाल, एडिटर आरती अग्रवाल, एम.ओ.सी. प्रतिमा खंडूजा, डिस्ट्रिक आई.एस.ओ तान्या ढल सहित नेहा कक्कड़, सीमा सिंघल, रेनू केला, राधिका बरनवाल, सुची एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *