खानम आर्ट गैलरी का ‘राष्ट्रीय कलाकार कार्यशाला एवं शिविर 2026’ भव्य शुभारम्भ एवं सफल समापन






प्रयागराज खानम आर्ट गैलरी, प्रयागराज के *6 वर्ष पूर्ण होने* के उपलक्ष्य में आयोजित *राष्ट्रीय कलाकार कार्यशाला एवं शिविर 2026* का भव्य शुभारम्भ एवं सफल समापन हुआ।
शिविर का शुभारम्भ *डॉ. ज़ाहिदा खानम* द्वारा दी गई 5 मिनट की अद्भुत *नाइफ पेंटिंग डेमोंस्ट्रेशन* से हुआ, जिसने सभी का दिल जीत लिया। यह एक नवीन नाइफ पेंटिंग तकनीक का प्रदर्शन था। कलाकारों ने डॉ. खानम की नाइफ तकनीक और सृजनात्मकता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
*विशेष आमंत्रित अतिथि कलाकारों में शामिल रहे:*
*अनुपम कुमारी* – अलीगढ़, *डॉ. जुही शुक्ला* – दिल्ली, *तलअत महमूद* – प्रयागराज, *राम रघुबीर मिश्रा* – वाराणसी, *ज़फ़र अली* – मुम्बई सहित देश के अनेक क्षेत्रों से आए वरिष्ठ एवं नवोदित कलाकार।
*पुरस्कार एवं सम्मान:*
1. *₹5,000 नगद पुरस्कार* – निदा अंसारी, अरबिया इसरार, शैफ़्ता एवं ज़फ़र अली को प्रदान किया गया।
2. *ख़दीजा बेगम स्कॉलरशिप एवं हमीदा खानम स्कॉलरशिप* से नवोदित प्रतिभाओं को नवाज़ा गया।
3. *बेस्ट आर्टवर्क अवार्ड* – डॉ. जुही शुक्ला, तलअत महमूद, राम रघुबीर मिश्रा, अनुपम कुमारी, सुस्वेता सरकार, सानिया जावेद सहित अन्य वरिष्ठ प्रतिभागियों को दिया गया। इन्हें *खानम आर्ट गैलरी में निःशुल्क ग्रुप शो* का अवसर भी प्रदान किया गया।
4. *जूनियर कलाकारों* ने अत्यंत प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सभी को प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया।
5. *15 अगस्त को 3 बच्चों को विशेष पुरस्कार* भी प्रदान किये जायेंगे।
शिविर में बच्चों का विषय *’नेचर’ एवं ‘कैलिग्राफी’* था, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों की कला के प्रति रुचि एवं समर्पण देखने योग्य था।
*वरिष्ठ कलाकार एवं उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ के सदस्य श्री रवीन्द्र कुशवाहा* ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना की।
गैलरी निदेशक *डॉ. ज़ाहिदा खानम* ने सभी अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत किया तथा भविष्य में कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने *नाइफ पेंटिंग डेमोंस्ट्रेशन* भी प्रस्तुत किया। डॉ. खानम एक समर्पित कलाकार हैं जो कला के विकास, प्रचार-प्रसार हेतु तन-मन-धन से कठिन परिश्रम कर रही हैं।
*समर कैम्प 2026 का शुभारम्भ:*
इसी के साथ *25 मई से समर कैम्प* का भी शुभारम्भ हो गया है। समय: *सायं 6:00 से 7:00 बजे तक*।
*मुख्य उद्देश्य:* बच्चों में कला के प्रति जागरूकता एवं रुचि पैदा करना, उन्हें मोबाइल से दूर कर उनकी सृजनात्मकता को बढ़ाना।
