जैन समाज के द्वारा दिगंबर जैन संतों की सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

प्रयागराज जैन समाज के द्वारा दिगंबर जैन संतों की सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी को दिगम्बर जैन पंचायती सभा प्रयागराज, जैन मिलन प्रयाग, महिला मंडल, प्रयाग ने भी अपना ज्ञापन सौपा।
प्रयागराज नगर के जीरो रोड जैन धर्मशाला में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज एवं मुनिश्री अतुल सागर जी महाराज की प्रेरणा से पूरे जैन समाज ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए लगभग डेढ़ सौ से अधिक पुरुष महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर रीवा मध्य प्रदेश में हुई दुर्घटना के विरोध में अपना आक्रोश प्रकट करते हुए माननीय प्रधानमंत्री, माननीय गृहमंत्री, अल्पसंख्यक आयोग – भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर प्रद्युम्न कुमार जैन ने जैन संतों की सुरक्षा के लिए ज्ञापन के माध्यम से सरकार से की गई अपनी मांगों को पढ़कर सभी को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा । इस अवसर पर प्रदीप जैन, अनूप जैन, दिनेश जैन, राजेश जैन, राजीव जैन, अंकुर जैन,अंकित जैन, अखिलेश जैन टप्पन,महेंद्र कुमार जैन, विकास जैन,बाला जैन, रिंकी जैन, मंजू जैन आदि बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
