श्री गंगा दशहरा महोत्सव–2026 का हुआ भव्य समापन

नैनी,प्रयागराज
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प परिवार, प्रयागराज के द्वारा स्वामी चिदानंद सरस्वती (मुनि जी) के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से आयोजित तीन दिवसीय “श्री गंगा दशहरा महोत्सव–2026” का समापन आज परमार्थ अरेल घाट (नया अरेल घाट), प्रयागराज में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य हुआ।
कार्यक्रम का आरंभ मां गंगा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं आरती से हुआ। सायंकालीन बेला में आयोजित भव्य गंगा आरती एवं दीपदान ने संगम तट को दिव्य आभा से आलोकित कर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विशिष्ट अतिथियों ने उपस्थित होकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर विशिष्ट मुख्य अतिथि जोगिंदर कुमार पुलिस आयुक्त, प्रयागराज ने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था एवं जीवन परंपरा की आधारशिला हैं। गंगा संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जन-जागरण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
तीन दिवसीय महोत्सव के माध्यम से समाज को स्वच्छता, सेवा और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके साथ ही स्वच्छता एवं सेवा अभियान चलाकर घाट परिसर की सफाई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
विशिष्ट अतिथि का सम्मान माधव जी, महंत शुक्राईनाथ ने किया
परमार्थ की ओर से डॉ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महोत्सव के विगत तीनों दिनों में मां गंगा पूजन, दीपदान, भव्य गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ वन्दना शुक्ला, उदयचंद परदेशी का लोकगायन एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।
परमार्थ त्रिवेणी पुष्प परिवार ने प्रयागराज एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में भारी संख्या में क्षेत्रीय जनमानस एवं अतिथियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत परम पूज्य स्वामी जी के प्रिय शिष्य माधव जी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पीयूष रंजन निषाद विधायक करछना, प्रदीप महरा, शिव शंकर दीक्षित, शशांक शेखर पांडेय, दत्तात्रेय पांडे, शालिनी सिंह, अभिषेक, अभिमन्यु मिश्रा संतोष तिवारी, सुनील शुक्ला, उपस्थित रहे।
