Tuesday, May 26Ujala LIve News
Shadow

राज्यपाल ने फर्जी गैंग रेप मुकदमे की जाँच उच्चस्तरीय टीम गठित कर कराये जाने का दिया निर्देश 

राज्यपाल ने फर्जी गैंग रेप मुकदमे की जाँच उच्चस्तरीय टीम गठित कर कराये जाने का दिया निर्देश 

लखनऊ बिशप डायोसिस ऑफ लखनऊ मोरिस एडगर दान एवं उनके बेटे एलन दान तथा राकेश चत्रि सचिव, डायोसेसन एजुकेशन बोर्ड एवं तलाकशुदा पूर्व पति विशाल नोबेल सिंह पर बर्खास्त हेड मिस्ट्रेस प्रियदर्शनी द्वारा गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराये जाने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये महामहिम राज्यपाल उ०प्र० ने उच्च स्तरीय टीम गठित करके कराये जाने का निर्देश पुलिस आयुक्त प्रयागराज को दिया है। बिशप दान के अनुसार एक प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल से मिलकर प्रकरण की जाँच उच्च स्तर से कराये जाने की माँग की थी। उक्त फर्जी गैंगरेप का मुकदमा ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से किया गया इसमें एक गिरोह सक्रिय रूप से रविनंदन यादव के रूप कार्य कर रहा है जो लोगों से धन उगाही करता है। बिशप दान ने बताया कि महामहीम राज्यपाल के सचिव ने उक्त संदर्भ में टेलीफोन एवं मेल से पुलिस आयुक्त प्रयागराज को निर्देशित किया है।

वहीं दूसरी ओर डायोसिस ऑफ लखनऊ के सचिव रेव० प्रवीण मैसी ने बताया कि धर्मगुरु के खिलाफ फर्जी गैंग रेप का मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में प्रदेश भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करके पूरे प्रदेश का ईसाई समाज लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेगा। जब तक फर्जी एफ०आई०आर० रद्द नहीं की जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *