Tuesday, May 26Ujala LIve News
Shadow

ई रिक्शा यूनियन व टेंपो टैक्सी यूनियन के संयुक्त रूप से किया भंडारा 

ई रिक्शा यूनियन व टेंपो टैक्सी यूनियन के संयुक्त रूप से किया भंडारा 

ई रिक्शा यूनियन व टेंपो टैक्सी यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में चतुर्थ बड़े मंगल और गंगा दशहरा के उपलक्ष्य मे प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर स्थित यूनियन के कार्यालय के सामने रेल यात्रीगण और बसो में यात्रा करने वालों के लिए साथ ही साथ ई रिक्शा और टेंपो के यात्रियों को भी शरबत और मिठाई का वितरण किया गया यह कार्यक्रम विगत 5 वर्षों से किया जा रहा है यूनियन के द्वारा आए हुए यात्रियों को सड़क पर चलने वाले यात्रियों को ठंडा शरबत और मिठाई खिलाई जाती है ताकि गर्मी के समय उनको राहत महसूस हो
ई रिक्शा वा टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने कहा यूनियन हमेशा अपने यात्रियों को सुविधा देती आई है चाहे जाडा हो बरसात हो या गर्मी हो हर समय यात्रियों को और चालकों को ऐसी सुविधा देती रहती है यह यूनियन विगत वर्ष कुंभ मेले के समय आए हुए यात्रियों को भी काफी सुविधा प्रदान किया था और 120 ई रिक्शा और टेंपो के द्वारा कुंभ मेले के अंदर निशुल्क चला करके पुण्य कमाया था आज के इस कार्यक्रम में रिंकू राय बबलू सिंह आलोक सिंह आमिर खान संतोष यादव मुकीम रमाकांत राजेश सिंह और आरिफ भाई ने हिस्सा लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *