श्लोक कुमार ने CUET PG B.Ed में 40वीं रैंक हासिल की मिर्जापुर के छात्र की उपलब्धि, AUPGAT B.Ed में भी 16वीं रैंक

मिर्जापुर ।मिर्जापुर के छात्र और युवा लेखक श्लोक कुमार ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG B.Ed) में देश भर में 40वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।इससे पहले, उन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय की PGAT परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल की थी। श्लोक कुमार ने IERT, पॉलिटेक्निक, GNM और CUET UG (अंग्रेजी साहित्य में टॉपर) जैसी कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की है।श्लोक कुमार के पिता एक सरकारी इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल हैं, और उनकी माता पंचायती विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मिर्जापुर से ही पूरी की है।शिक्षा के अलावा, श्लोक कुमार साहित्य के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनकी पुस्तक “हाशिये पर मुसहर” ने दलित विमर्श और सामाजिक मुद्दों पर आधारित साहित्य में उन्हें पहचान दिलाई है।उनकी पहली कविता “मुर्दे की ख्वाहिश” को सोशल मीडिया और साहित्यिक मंचों पर 80 लाख से अधिक पाठकों ने पढ़ा है। उनकी प्रकाशित पुस्तकों में “हाशिये पर मुसहर”, “तवायफ ए कलिमा”, “मन्नत ए अल्फाज” और “पोएट्री ऑफ हार्टब्रेक” शामिल हैं।श्लोक कुमार की यह सफलता मिर्जापुर और प्रदेश के युवाओं के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
