क्रीड़ा-भारती काशी प्रान्त और नेशनल इण्टर कॉलेज, हण्डिया के तत्वाधान में U-19 बालक एवं बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हंडिया. प्रयागराज
क्रीड़ा-भारती परिवार “प्रयागराज” – काशी प्रान्त और नेशनल इण्टर कॉलेज, हण्डिया के तत्वाधान में U-19 बालक एवं बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नैशनल इंटर कॉलेज हण्डिया में आयोजित किया गया। दोनों वर्गों में हण्डिया तहसील की श्रेष्ठ चार-चार टीमों ने प्रतिभाग किया।
बालक वर्ग में नेशनल इण्टर कॉलेज की टीम विजेता एवं महानंद उ० मा० विद्यालय की टीम उपविजेता हुई। और बालिकाओं में बी. के. एकेडमी बलीपुर, सैदाबाद की टीम विजेता और नेशनल इण्टर कॉलेज की टीम उपविजेता हुई।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अजय कुमार मिश्र (प्रधानाचार्य ने० इ० कॉ० हण्डिया) रहे और विशिष्ट अतिथि अमिताभ उपाध्याय रहे। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का संचालन प्रसून कुमार सिंह ने किया। खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन के लिए क्रीड़ा भारती, प्रयागराज के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं मंत्री नवीन पोरवाल प्रतियोगिता में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क का सुंदर परिचय देखने को मिला।
