Thursday, May 28Ujala LIve News
Shadow

धूम धाम से निकली श्रीमद् भागवत कथा मंगल कलश यात्रा,मंगल कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

धूम धाम से निकली श्रीमद् भागवत कथा मंगल कलश यात्रा,मंगल कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

आज से शुभारंभ होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

प्रयागराज श्री हनुमान सेवा समिति बरगद घाट मीरापुर के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा मंगल कलश यात्रा धूमधाम के साथ समिति के महामंत्री हरिमोहन मालवीय एवं मंगल कलश यात्रा संयोजक अभिषेक ठाकुर के अगुवाई में हनुमान मंदिर बरगद घाट से निकाली गई समिति के देवेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि कथा वाचक पूज्य आचार्य पुनीत जी महाराज अयोध्या धाम के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 29 मई से 4 जून तक शाम 5 बजे से लेकर 8 बजे तक बरगद घाट मीरापुर हनुमान मंदिर के प्रागंण में श्रवण किया जाएगा और
5 जून कों भागवत कथा की पूर्णाहुति हवन और भंडारे प्रसाद का वितरण किया जाएगा
मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया गया जो बरगद घाट हनुमान से उठकर ललिता देवी मंदिर सब्जी मंडी, तिकोनिया पार्क,60 फिट रोड से होते हुए बरगद घाट हनुमान मंदिर में संपन्न हुई।जगह जगह मंगल कलश यात्रा कि पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
मंगल कलश यात्रा में 501 कलश के साथ महिलाऐं शामिल हुई यात्रा में डीजे बैंड ढोल नगाड़ा भांगड़ा आदि रहे ‌।
कलश यात्रा का संचालन अभिषेक ठाकुर ने किया।
इस अवसर भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी, पार्षद साहिल अरोरा,डॉ हरिश्चंद्र मालवीय, प्रताप नारायण मालवीय,रणविजय सिंह,कंचन मौर्य, रीता सिंह,मंजूषा सिंह,नीता मेहरोत्रा, शांति प्रजापति,सुमन सरिता,ममता, रानी, माधुरी मालवीय,निशा, सावित्री,सुमन,सुधा,माया सिंह,पूजा,मंगला, कामिनी, दुलारी,शीला, कलावती, दुर्गा,ऊषा मालवीय आदि सैकड़ो महिला मंडल की महिलाएं रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *