Saturday, May 30Ujala LIve News
Shadow

समाज विकास मंच के द्वारा आयोजित भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

समाज विकास मंच के द्वारा आयोजित भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

ज्ञानपुर/भदोही।

समाज विकास मंच द्वारा आयोजित भव्य लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को डीघ ब्लॉक सभागार, कोइरौना (भदोही) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी भदोही श्री शैलेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, खंड विकास अधिकारी डीघ सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।

समारोह के दौरान समाज विकास मंच के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने मंच द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं समाजहित के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा एम्बुलेंस सेवा, वेंटिलेटर सेवा, डीजी जनरेटर, सोलर युक्त स्मार्ट स्कूल तथा अन्य लोकहितकारी योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को निरंतर लाभ पहुंचाया जा रहा है।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी श्री शैलेश कुमार ने समाज विकास मंच के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अभिषेक पाण्डेय द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना परिवार और शिक्षकों द्वारा दिए गए संस्कारों का परिणाम होती है। जिलाधिकारी ने अभिषेक पाण्डेय के माता-पिता एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक एवं खंड विकास अधिकारी डीघ ने भी समाज विकास मंच की विभिन्न पहलों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर जनहित में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोइरौना को डीजी जनरेटर एवं सोलर सिस्टम उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु विंटेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्री शैलेन्द्र यादव के पिता श्री प्रेम शंकर यादव (ग्राम बहापुरा) को जिलाधिकारी भदोही द्वारा सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज सेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनके परिवार की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। समारोह का समापन समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *