Wednesday, June 3Ujala LIve News
Shadow

इलाहाबाद की वर्ष 2026‑27 की प्रथम छमाही बैठक आयकर भवन, इलाहाबाद के सभागार में संपन्न

 

इलाहाबाद की वर्ष 2026‑27 की प्रथम छमाही बैठक आयकर भवन, इलाहाबाद के सभागार में संपन्न

प्रयागराज
राजभाषा नीतियों का अनुपालन करना हमारा नैतिक दायित्व है-मीनाक्षी सिंह, भा.रा.से., मुख्य आयकर आयुक्त एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय‑1), इलाहाबाद की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय‑1), इलाहाबाद की वर्ष 2026‑27 की प्रथम छमाही बैठक आयकर भवन, इलाहाबाद के सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में इलाहाबाद स्थित 48 केन्द्रीय कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष महोदया एवं उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत बैठक में उपस्थित विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों के विभागाध्यक्षों का अध्यक्ष महोदया से परिचय कराया गया।

बैठक में 48 सदस्य कार्यालयों की छमाही रिपोर्ट की वार्षिक कार्यक्रम के सापेक्ष समीक्षा की गई। धारा 3(3) के तहत 14 प्रकार के दस्तावेज आते हैं जिन्हें अनिवार्यतः द्विभाषी रूप से जारी किया जाना चाहिए। इन नियमों के अनुपालन में महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) तथा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग केंद्रीय परिमंडल अग्रणी रहे। नियम 5 के अंतर्गत कार्यालयों में हिंदी में प्राप्त पत्रों का उत्तर अनिवार्य रूप से हिंदी में दिया जाना चाहिए जिसका अनुपालन केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन 101 बटालियन, प्रवर्तन निदेशालय, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन), प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा), मंडल रेल प्रबंधक तथा आयकर विभाग किया जा रहा है। सभी कार्यालयों द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठकों एवं हिंदी कार्यशालाओं का नियमित आयोजन किया जाना चाहिए। 48 कार्यालयों में 90 प्रतिशत से अधिक पत्राचार हो रहा है जिनमें से 26 कार्यालयों में पत्राचार का लक्ष्य 95% से भी अधिक है। सभी कार्यालयों में बैठकों के नियमित आयोजन किए जा रहे हैं। अधिकांश कार्यालयों में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सदस्य कार्यालयों द्वारा किए गए इन कार्यों की अध्यक्ष महोदया माननीया मीनाक्षी सिंह, भा,रा.से, मुख्य आयकर आयुक्त ने सराहना की। साथ ही उन्होंने महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, केन्द्रीय रेल विद्युतीकरण तथा केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय पुस्तक प्रदर्शनी/कवि सम्मेलन जैसे आयोजनों के लिए बधाई दी।
सदस्य कार्यालयों को संबोधित करते हुए मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद ने कहा कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का यह मंच राजभाषा हिंदी के अनुपालन के लिए एक बहुत बड़ा मंच है जहां प्रत्येक वर्ष आयोजित बैठकों में समिति के सदस्य कार्यालयों के प्रमुख और प्रतिनिधि उपस्थित रह कर आपसी विचार-विमर्श से प्रगति के लिए प्रयत्नशील रहते हैं तथा नियमों और नवीन सूचनाओं से लाभान्वित होते हैं जो हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक के दौरान नराकास (कार्यालय-1), इलाहाबाद की गृह पत्रिका ‘प्रयागपुष्प’ के नवीनतम अंक का लोकार्पण मुख्य आयकर आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस पत्रिका में नराकास सचिवालय के अतिरिक्त सदस्य कार्यालयों में हो रही राजभाषा संबंधी गतिविधियों को शामिल करने के साथ-साथ डिजिटल डेटा संरक्षण, वित्तीय धोखाधड़ी, जोखिम संकेतक तथा राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी हिंदी के उत्कृष्ट लेख भी शामिल किए गए हैं।
बैठक में उपस्थित विभिन्न सदस्यों ने राजभाषा के प्रचार-प्रसार को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। बैठक में विनीत कुमार श्रीवास्तव , वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे, दीपक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक, कार्यालय मंडल रेल प्रबंधक, सुरेन्द्र कुमार, महालेखाकार, कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), रंजीत कुमार, आयुक्त, केंद्रीय माल एवं सेवाकर तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय, सी.के.रस्यारा, एयर कमाडोर, 24 उपस्कर डिपो, ले० कर्नल (डॉ) फराह दीबा रजिस्ट्रार/कार्यालय प्रमुख, केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण, राजीव उमराव, पोस्टमास्टर जनरल, सहित नगर स्थित केंद्रीय कार्यालयों के विभागाध्यक्ष तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा राजभाषा कार्मिक उपस्थित थे। आयकर विभाग की ओर से मानस मेहरोत्रा, प्रधान आयकर आयुक्त, इलाहाबाद शिव कुमार राय राय, आयकर आयुक्त (मुख्यालय)(ओएसडी), इलाहाबाद, मकरध्वज मौर्य, सहायक निदेशक (राजभाषा), सोनम केसरवानी, वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी,  प्रभात रंजन, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक का संचालन सदस्य सचिव मकरध्वज मौर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *