Saturday, July 18Ujala LIve News
Shadow

*मण्डलायुक्त, डीएम और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्गों का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*मण्डलायुक्त, डीएम और एसएसपी ने किया कांवड़ मार्गों का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*


_ब्यूरो चीफ – अशवनी रोहिला_
सहारनपुर/उत्तर प्रदेश। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में मण्डलायुक्त सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी अशोक कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने पुलिस अधीक्षक नगर के साथ जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सरसावा हाईवे कट से थाना गागलहेड़ी क्षेत्र तक पूरे मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, डायवर्जन, स्ट्रीट लाइटिंग, साफ-सफाई, चिकित्सा शिविरों, पेयजल और कांवड़ियों के विश्राम स्थलों की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि कांवड़ियों को मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से 24 घंटे निगरानी रखी जाए। यातायात सुगम बनाने के लिए डायवर्जन प्लान का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मेडिकल टीमें और एंबुलेंस हर समय अलर्ट मोड में रहें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी व्यवस्था की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन का मुख्य उद्देशय कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *