बूथ सम्मेलन को लेकर मंडलों की बैठक कार्यक्रम की सफ़लता के लिए मंथन

आगामी 22 जुलाई को भाजपा प्रयागराज महानगर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों (शहर उत्तरी, दक्षिणी एवं शहर पश्चिमी विधानसभा) के होने वाले बूथ सम्मेलन को लेकर शनिवार को महानगर के सभी 15 मंडलों में बैठक कर कार्यक्रम की सफलता को लेकर योजना बनाई गई एवं मंथन किया गया। सिविल लाइन एवं खुल्दाबाद मंडल की बैठक की अध्यक्षता बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि 2027 की दृष्टि से ये बूथ सम्मेलन महत्वपूर्ण है। सीधे प्रदेश नेतृत्व की नजर है इस कार्यक्रम पर। प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और संभवतः प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह इस कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं इसलिए पूरी तैयारी के साथ अपने अपने मंडलों का वृत्त लेकर सम्मेलन में उपस्थित हों। तीनों विधानसभा क्षेत्रों का बूथ सम्मेलन एक ही दिन 22 जुलाई को आयोजित किया जाएगा लेकिन स्थान अलग अलग रहेंगे। मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों से संपर्क करते हुए उन्हें सम्मेलन के बारे में सूचित करने का काम पूरा कर लें। बूथ अध्यक्षों को भी अपने बूथ की पूरी जानकारी के साथ आना होगा। पन्ना प्रमुख बनाने में ढिलाई न बरतें। कई मंडलों में पन्ना प्रमुख बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। जिन मंडलों का बचा है वे और तेजी लाएं। शिवकुटी, विश्वविद्यालय, प्रीतम नगर, वेणी माधव, भरद्वाज, राजरूप पुर, चौक, कीडगंज, नैनी आदि सभी मंडलों में बूथ सम्मेलन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों मंडल प्रभारियों द्वारा बैठक की गई। महामंत्री डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, रमेश पासी, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, दीप द्विवेदी, अरुण पटेल, कंचनलता, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, आदि विभिन्न मंडलों की बैठक में उपस्थित रहे।
