Tuesday, July 21Ujala LIve News
Shadow

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कौशाम्बी परिक्षेत्र ने NSFDC के साथ किया वृहद् ऋण वितरण शिविर का आयोजन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कौशाम्बी परिक्षेत्र ने NSFDC के साथ किया वृहद् ऋण वितरण शिविर का आयोजन


कौशाम्बी
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कौशाम्बी परिक्षेत्र ने NSFDC (National Scheduled Castes Finance and Development Corporation) के साथ एक जागरूकता एवं वृहद् ऋण वितरण शिविर कार्यक्रम का आयोजन कान्हा पैलेस ग्राम जगन्नाथपुर, पो. उदिहीन बुजुर्ग जनपद कौशाम्बी में किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी विनोद राम त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगो को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न लोकोपयोगी ऋण योजनाओं से जुड़ने एवं स्वयं तथा जिले का विकास करने हेतु आह्वाहन किया ।सी डी ओ के द्वारा यह भी कहा गया की जो लाभार्थी ऋण प्राप्त करे वो इकाई अवश्य स्थापित करें | मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा शिविर में ऋण प्राप्त लाभार्थियों को पासबुक प्रदान की गयी | क्षेत्र में महिला लाभार्थिओं को मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य रूप से सुनीता देवी जिन्होंने सीएम् युवा से लोन प्राप्त कर इ-रिक्शा ख़रीदा एवं अपने एवं अपने परिवार की उन्नति में एक नया कदम बढाया | अनुसुइया देवी जो की व्यसाय क साथ साथ बैंक मित्र की भी जिम्मेदारी निभा रही है। मंजू देवी जो की बैंक के सहयोग से आटा चक्की की व्यवसाय स्थापित की । मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्र के अन्य महिलाओं से आगे आकर नए आयाम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया |

Dy.GM(NSFDC) आर. जी. बनकर ने ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा लाभान्वित होने हेतु लोगों को प्रेरित किया |

जिला अग्रणी प्रबन्धक नवीन कुमार झा ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया | बैंक के मुख्य प्रबन्धक आशीष रॉय ने बैंक के विभिन्न ऋण योजनाओं एवं सरकारी ऋण योजनाओं के बारें में जानकारी दी ।

कार्यक्रम में सैनी शाखा एवं उदिहीन बुजुर्ग के प्रबन्धक क्रमशः सूरज प्रजापति एवं जीतेन्द्र मौजूद थे । बैंक के जिला समन्वयक अमरकांत ने लाभार्थियों को ऋण प्राप्त करने के लिए सुझाव एवं आश्वासन दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *