Friday, July 31Ujala LIve News
Shadow

आर्य कन्या महाविद्यालय में मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई

आर्य कन्या महाविद्यालय में मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई


आर्य कन्या महाविद्यालय में मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर ‘बूढ़ी काकी’ कहानी का पाठ किया गया तथा इस पर गुलजार द्वारा निर्देशित धारावाहिक का प्रदर्शन किया गया । ​अध्यक्ष शासी निकाय श्री पंकज जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा ,’बूढ़ी काकी’ कहानी हमें यह सिखाती है कि हमें अपने घरों और समाज में वृद्धजनों की उपेक्षा करने के बजाय उन्हें भरपूर प्रेम और आदर देना चाहिए’। प्राचार्या प्रो अर्चना पाठक ने कहा,उनकी कहानियाँ आज भी सामाजिक विषमता, शोषितों के दर्द और टूटते मानवीय मूल्यों का जीवंत दर्पण हैं।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे समाज में वृद्धजनों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करेंगे ।कार्यक्रम का संचालन डॉ मुदिता तिवारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ शशि कुमारी ने किया । कार्यक्रम में उप प्राचार्या प्रो इभा सिरोठिया , चीफ प्रॉक्टर डॉ रंजना त्रिपाठी , डॉ अमित समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *