सामाजिक समरसता का संदेश देकर बलिया रवाना हुई कलश यात्रा

प्रयागराज संत रविदास के 650 वें जयंती वर्ष पर निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा मंगलवार को शहर पश्चिमी विधानसभा के खुल्दाबाद मंडल में निकाली गई। जहां शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, यात्रा के जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर ने स्थानीय लोगों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, आनंद सोनकर, पार्षद दुर्गेश नंदिनी ने पावन कलश को अपने सर पर रखकर संत रविदास के चित्र व रथ के साथ बस्ती में भ्रमण किया। बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों जिनमें महिलाएं बच्चे बुजुर्ग युवा सहित समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल थे ने संत रविदास को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। इस दौरान सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि संत रविदास हम सबके हैं और उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। भाजपा ने इस यात्रा के जरिए उसी का संदेश देने का अभियान चलाया है। कलश यात्रा इसके बाद बलिया जनपद के लिए प्रस्थान कर गई। संत रविदास के संदेश हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। इस अवसर पर अपूर्वा चंद्रा, स्वारिका भरद्वाज, गौरव गुप्ता आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
