*धूमधाम से निकली मां विंध्यवासिनी की जन्मोत्सव शोभायात्रा*
*श्रृंगार रथ पर सवार होकर मां विंध्यवासिनी ने दिए भक्तों को दर्शन*
*महापौर ने आरती पूजन कर शोभायात्रा का किया शुभारंभ*

ऊं जय मां विंध्यवासिनी पद यात्रा समिति के द्वारा 42 वां मां विंध्यवासिनी की जन्मोत्सव शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष नीरज केसरवानी ने
मां विंध्यवासिनी देवी को श्रृंगार रथ पर सवार करा कर विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने मां विंध्यवासिनी देवी की आरती पूजन कर और सह संरक्षक राजेश केसरवानी ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा के व्यवस्थापक घनश्याम गुप्ता ने आए हुए अतिथियों को और पदयात्रियों को चुनरी पहना कर स्वागत किया।
शोमा यात्रा में डीजे बैंड, ढोल नगाड़ा, भांगड़ा, धर्म ध्वज पताका के संग दर्जनों मां विंध्यवासिनी देवी की झांकी शामिल रही। शोभायात्रा मार्ग में जगह जगह पर भक्तों ने मां की आरती उतारी।
शोभायात्रा मुट्ठीगंज से होते हुए रामभवन,कोठापारचा,
बैहराना,नैनी होते हुए विंध्याचल धाम की रवाना हुई।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक घनश्याम गुप्ता, बृजेश जायसवाल, राजेश केसरवानी, अजय अग्रहरि, मनीष जायसवाल,किशन चंद्र जायसवाल,रिंकू जायसवाल,आकाश जायसवाल, आदि सैकड़ो पदयात्री उपस्थित रहे।
