प्रयागराज की शिप्रा गिरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 में खेलेंगे इंडिया ए की ओर से

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा घोषित की गई इंडिया ए टीम मे स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी की आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज शिप्रा गिरी T20 फॉर्मेट में धमाल मचाएंगी
अनुष्का शर्मा की कप्तानी में घोषित टीम में शिप्रा के अलावा उमा छेत्री भी विकेटकीपर के तौर पर चुनी गई है अभी हाल में ही लगाए गए टारगेटेड कैंप का हिस्सा रही शिप्रा कैंप ने अपने परिश्रम से चयनकर्ताओं को आकर्षित किया ।
बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय टीम के दहलीज पर खड़ी शिप्रा गिरी ने इंडिया ए में एक बार फिर से जगह बनाते हुए यह साबित कर दिया कि उनमें रन बनाने की भूख और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता बरकरार है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व शिप्रा गिरी ने टारगेटेड कैंप के अतिरिक्त डब्लूपीएल (वूमेन प्रीमियर लीग)में भी यूपी वॉरियर की ओर से डेब्यू किया था।
शिप्रा गिरी पिछले वर्ष अंडर -23 वूमेन’ क्रिकेट के लिए यूपीएससी की कप्तान और हाल ही में संपन्न हुई सीनियर वूमेंस टीम की उप कप्तान रही हैं शिप्रा ने इससे पूर्व एनसीए, जेडसीए, अंडर-19 ,अंडर 23 और सीनियर विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिताओं में पिछले 7 वर्षों से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया है शिप्रा मूल रूप से आक्रामक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज विकेटकीपर है शिप्रा पारिवारिक रूप से दो बहन और एक भाई हैं। शिप्रा के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत है और शिप्रा की मां ग्रहणी है । खुल्दाबाद में रहने वाली शिप्रा 2015 से स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट कोच अजय यादव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं शिप्रा के शानदार करियर में उनकी विकेट के पीछे सफलता और बल्लेबाजी में उनकी आक्रामकता और बड़ी इनिंग खेलने का आत्मविश्वास उन्हें एक शानदार वुमेन क्रिकेटर बनाता है
शिप्रा के चयन पर स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी के संरक्षक महेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय, कमांडेंट माहिम शर्मा , लेफ्टिनेंट कर्नल अमृता सिंह राम सक्सेना, रंजन श्रीवास्तव, अशोक सिंह खेल सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव और स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जाहिर की है
