Monday, August 31Ujala LIve News
Shadow

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में शहर की व्यवस्थाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में शहर की व्यवस्थाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

उजाला शिखर
प्रयागराज। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष योगेश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बारिश से टूटी सडको की वजह से जलभराव, यातायात जाम एवं बाजारों में आवागमन की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में व्यापारियों ने कहा कि बारिश के दौरान शहर के कई प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर जैसे कोठा परचा,मोती महल चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, लीडर रोड, बाई का बाग़ आदि मे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ ग्राहकों और आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार दुकानों के आसपास पानी भर जाने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं और ग्राहक बाजारों का रुख करने से भी बचते हैं। बारिश होने की वजह से सडको मे गड्डे हो जाते है जिससे पानी भर जाता है और जिससे एक्सीडेंट भी हो जाता है
महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल ने कहा कि शहर में लगातार बढ़ता यातायात दबाव और प्रमुख बाजारों में लगने वाला जाम व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक क्षेत्रों में बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग की उचित व्यवस्था और अतिक्रमण की समस्या का व्यावहारिक समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि व्यापार भी सुचारु रूप से चले और आम जनता को भी राहत मिले।

बैठक में वरिष्ठ महामंत्री नवीन अग्रवाल एवम पदाधिकारियों ने कहा कि शहर की बेहतर व्यवस्थाएं केवल व्यापारियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए आवश्यक हैं। प्रशासन, नगर निगम और यातायात विभाग को व्यापारिक संगठनों के साथ समन्वय कर समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना चाहिए

बैठक मे प्रमुख रूप से विकास वैश्य,प्रियंका पाराशर, अनूप श्रीवास्तव, पवन कुमार गुप्ता, लल्लन सोनी, अविनाश श्रीवास्तव, श्याम, शशि सोनी,आकाश सिंह आदि व्यापारी उपस्थित रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *