Monday, August 31Ujala LIve News
Shadow

रक्षाबंधन पर्व पर RPF ने संभाला भीड़ प्रबंधन, यात्रियों को कराया सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रवेश

 

रक्षाबंधन पर्व पर RPF ने संभाला भीड़ प्रबंधन, यात्रियों को कराया सुरक्षित एवं व्यवस्थित प्रवेश


रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला

प्रयागराज। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री प्रदीप कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दीपक कुमार आजाद के पर्यवेक्षण में, निरीक्षक अमित कुमार मीणा के नेतृत्व में RPF स्टाफ द्वारा प्रयागराज रेलवे स्टेशन एवं विभिन्न ट्रेनों में विशेष भीड़ प्रबंधन अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 02417,12417, 20403, 14116 एवं 22441 के जनरल कोचों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए RPF स्टाफ द्वारा यात्रियों को कतारबद्ध कराते हुए व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से ट्रेन में बैठाया गया। यात्रियों को लाइन में लगाकर कोच में प्रवेश कराया गया, जिससे धक्का-मुक्की एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

इस दौरान महिला, बच्चे एवं बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए भीड़ को नियंत्रित किया गया तथा यात्रियों को अनुशासन बनाए रखने, कतार में रहने एवं अनावश्यक जल्दबाजी से बचने के लिए जागरूक किया गया।

रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से RPF द्वारा स्टेशन एवं ट्रेनों में लगातार निगरानी, चेकिंग एवं भीड़ प्रबंधन की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *