केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में आधुनिक सर्जरी की दिशा में मिली बड़ी उपलब्धि
पहली बार सर्कुलर स्टेपलर तकनीक से बिना टांके के सफलतापूर्वक आंतों को जोड़ा गया

रिपोर्ट कुलदीप शुक्ला
प्रयागराज।केंद्रीय चिकित्सालय उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज ने आधुनिक एवं जटिल शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 31 वर्ष की ममता मौर्या पिछले तीन माह से अधिक समय से पेट के रास्ते मल् त्यागने को मजबूर थी। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत परीक्षण एवं मूल्यांकन के उपरांत आंतों को आपस में जोड़ने का निर्णय लिया गया। जटिल ऑपरेशन के दौरान आधुनिक Circular Stapler तकनीक का उपयोग करते हुए End-to-End Colorectal Anastomosis सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रक्रिया से आंत की निरंतरता पुनः स्थापित हुई और मरीज को पेट ट के के रास्ते रास्ते मल त्यागने से मुक्ति मिली। खास बात यह है कि स्ट्रेपलर तकनीक में कोई भी टांके का उपयोग नहीं होता है
केंद्रीय चिकित्सालय उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में Circular Stapled Method द्वारा Intestinal Anastomosis का यह प्रथम सफल ऑपरेशन है, जो अस्पताल की बढ़ती हुई आधुनिक सर्जिकल क्षमताओं और विशेषज्ञता का महत्वपूर्ण प्रमाण है।
इस जटिल एवं अत्याधुनिक सर्जरी का नेतृत्व मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के सर्जरी के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं ऑनरेरी विजिटिंग कंसल्टेंट सर्जन डॉ. शबी अहमद तथा सेंट्रल हॉस्पिटल, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के वरिष्ठ एवं प्रख्यात रेलवे सर्जन डॉ. संजय कुमार ने संयुक्त रूप से रेलवे हॉस्पिटल में किया गया और यह ऑपरेशन करीब 4 घंटे तक चला। मरीज ने जब अपने सामान्य रस्ते के मल त्याग किया तब चिकित्सा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। मरीज की हालत एकदम स्थिर है और जल्दी ही मरीज की छुट्टी की जाएगी। सर्जिकल टीम में हाउस सर्जन डॉ. सौरभ कुमार मौर्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एनेस्थीसिया टीम का सफलतापूर्वक नेतृत्व रेलवे के वरिष्ट एनेस्थेटिस्ट डॉ. आलोक कुमार यादव ने किया। ऑपरेशन की सफलता में नर्सिंग टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रीमती मंजू सोनकर, चीफ नर्सिंग सुप्रेडेंडेंट श्री हरीश कुमार शर्मा, सीनियर नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट, अंशिका नर्सिंग सुप्रिटेंडेंट, ड्रेसर आरती प्रसाद; अमित शुक्ला, मनमोहन चिकित्सा सहायक श्री मूलचंद एवं श्रीमती रेखा एवम् राजेंद्र तिवारी सहित पूरी टीम ने उत्कृष्ट समन्त्रय, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य किया।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर चिकित्सा निदेशक डॉ. संजीव कुमार हंडू एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र नाथ ने पूरी सर्जिकल, एनेस्थीसिया, OT एवं नर्सिंग टीम को हार्दिक बधाई दी।
इस उपलब्धि से सेंट्रल हॉस्पिटल, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में रेलवे लाभार्थियों को अत्याधुनिक उपचार की सुविधा अपने ही अस्पताल में उपलब्ध हो सकेगी तथा बाहरी निजी एवं कॉर्पोरेट अस्पतालों में रेफरल की जरूरत को कम किया जा सकेगा। इससे मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलने के साथ-साथ रेलवे के चिकित्सा व्यय में भी कमी लाने में सहायता मिलेगी।
सेंट्रल हॉस्पिटल की सर्जिकल सेवाओं में आधुनिक तकनीकों एवं जटिल ऑपरेशनों को बढ़ावा देने में डॉ. संजय कुमार के निरंतर प्रयास, विशेषज्ञता एवं समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके नेतृत्व एवं टीम के सामूहिक प्रयासों से अस्पताल में उन्नत सर्जिकल प्रक्रियाओं के विस्तार को नई गति मिली है।
