Wednesday, September 2Ujala LIve News
Shadow

शक्ति केंद्र एवं बूथ समिति सत्यापन को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजन

शक्ति केंद्र एवं बूथ समिति सत्यापन को लेकर कार्यशाला का आयोजन

2027 की तैयारी में लगी भाजपा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति के तहत बूथ समिति एवं शक्ति केंद्रों के सत्यापन अभियान चलाएगी। इसको लेकर मंगलवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त विषय को लेकर 31 अगस्त को लखनऊ में प्रदेश की कार्यशाला आयोजित की गई। उसके बाद अब जिला स्तर एवं मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 3 एवं 4 सितंबर को बूथ समिति एवं शक्ति केंद्रों के सत्यापन का कार्य पूरा करना है। 5 तारीख को लखनऊ में इसके निम्मित बैठक का आयोजन किया गया है। मंडल स्तर जातिगत आंकड़ों पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है। मंडल स्तर पर पूर्व पदाधिकारियों को इस कार्य के लिए लगाया गया है। महानगर प्रभारी ने कहा कि इसी सत्यापन के साथ हमें 2027 के चुनावी रण में उतरना है। बूथ समितियों के सत्यापन के समय विशेष ध्यान रखा जाए। इस अभियान पर सीधे प्रदेश नेतृत्व की नजर है और निगरानी भी की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। अभियान का जिला संयोजक जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव जबकि सह संयोजक जिला मंत्री अजय सिंह, दीप द्विवेदी व गौरव गुप्ता को बनाया गया है। 

काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, डॉ शैलेश पांडेय, शशि वार्ष्णेय, रणजीत सिंह, राजेंद्र मिश्र, मुरारी लाल अग्रवाल, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आनंद सोनकर, कुंज बिहारी मिश्रा, अनिल केसरवानी, अनुज कुशवाहा, अजय सिंह, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, मोहित गुप्ता, प्रवीण भारती, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *