कल्याण रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुरी एक्सप्रेस से गांजा तस्करी करने वाले दो बालकों को किया गया गिरफ्तार

मुंबई श्रीकेश चौबे:-
कल्याण लोहमार्ग पुलिस ने पुरी एक्सप्रेस के जरिए गांजा जैसे नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो बालकों (विधिसंघर्षग्रस्त बालकों) को हिरासत में लेकर एक बड़े मामले का खुलासा किया है।
घटना के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को कल्याण रेलवे स्टेशन के फलाट क्रमांक 4/5 पर अप पुरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से उतरे एक महिला व पुरुष से टिकट चेकर (टीसी) श्याम किसन पवार ने टिकट की मांग की। उनके पास झारसुगुड़ा से नाशिक रोड तक का ही टिकट होने के कारण नाशिक से कल्याण तक का बिना टिकट जुर्माना भरने के लिए उन्हें टीसी कार्यालय लाया गया। पैसे न होने पर टीसी ने उन्हें कार्यालय में बैठाया, तभी वे बैग में राशन होने की झूठी बात कहकर वहां से भाग निकले।
इसके बाद आरपीएफ और रेलवे पुलिस की मदद से स्टेशन मास्टर कार्यालय में उनके ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसमें से सेलो टेप से लिपटे पैकेट मिले, जिनमें उग्र गंध वाला 12.553 किलोग्राम गांजा सदृश्य अंमली पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. अधिनियम 1985 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच और खुलासा
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस पथक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश भिवंडी, ठाणे में की गई। पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों आरोपी विधिसंघर्षग्रस्त बालक हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उनके परिसर में रहने वाले रईस हशिम शेख ने उन्हें ओडिशा ले जाकर ट्रॉली बैग लाने के एवज में पैसे देने का लालच देकर इस अवैध गांजा तस्करी के काम में इस्तेमाल किया था। पुलिस ने 26 अगस्त 2026 को दोनों को विधिवत अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।यह कार्यवाही कल्याण जीआरपी की वरिष्ठ पुलीस निरीक्षक अर्चना दुसाने के मार्गदर्शन में किया गया।
