ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत 03 नाबालिग बच्चों को चाइल्ड लाइन को सुरक्षित सुपुर्द किया गया

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पर तैनात उप निरीक्षक गौरव हमराह हेड कांस्टेबल श्री राम द्वारा प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर 03 नाबालिग बच्चों को गुमशुदा/परिस्थितिजन्य अवस्था में घूमते हुए पाया गया।
उक्त बच्चों से सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ करने पर उन्होंने अपने संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
पूछताछ के दौरान तीनों बच्चों द्वारा बताया गया कि वे घर से नाराज होकर बिना बताए निकल आए थे तथा प्रयागराज जंक्शन पर वंदे भारत ट्रेन देखने के उद्देश्य से प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर आए थे।
नाबालिग बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए RPF स्टाफ द्वारा उन्हें तत्काल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पर लाया गया तथा नियमानुसार चाइल्ड लाइन को सूचना दी गई।
सूचना प्राप्त होने पर चाइल्ड लाइन के सदस्य रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पर उपस्थित हुए। तत्पश्चात आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए, फोटोग्राफी एवं नियमानुसार दस्तावेजीकरण के साथ तीनों नाबालिग बच्चों को उप निरीक्षक गौरव द्वारा चाइल्ड लाइन के सदस्य को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के अंतर्गत बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके परिजनों से पुनर्मिलन हेतु निरंतर संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है।
