Sunday, September 6Ujala LIve News
Shadow

जातीय जनगणना विसंगतियां दूर होने के बाद ही लागू हो- कमलेश्वर पटेल

जातीय जनगणना विसंगतियां दूर होने के बाद ही लागू हो- कमलेश्वर पटेल


प्रयागराज । कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य एवं मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार जाति जनगणना विसंगतियों को दूर कराने के बाद ही लागू करें ।2011 के आंकड़ो में मोदी सरकार ने खुद खामयों का आरोप लगाया ।आज यहां सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों विशेष कर एससी ,एसटी , पिछड़ो , अति पिछड़ों , माइनॉरिटी और सामान्य वर्ग के लोगों को भी सामाजिक, आर्थिक , शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से स्थान दिया जाए तभी सामाजिक न्याय और देश की तरक्की संभव है । उन्होंने तेलंगाना सरकार के तर्ज पर इसे लागू करने की सिफारिश की । पटेल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल पैसा बनाने और समाज को बांटने में लगी है । 12 सालों में दो सो से अधिक कार्यालय बनने के साथ 10 हजार करोड़ रुपए भाजपा के कोष में आ गये जबकि 70 सालों सत्ता में रही कांग्रेस के कार्यालय बेहाल हैं उसके कोष में मात्र 150 करोड़ हैं । कहा कि सरकार ने सिस्टम को हैक किया हुआ है इसलिए उसे जनता से कोई सरोकार नहीं है। सहारनपुर में शनिवार भोर में 120 साल पुरानी मस्जिद तोड़े जाने की उन्होंने निंदा की । पूछा
कि इसकी आवश्यकता प्रदेश के चुनाव आने के समय ही क्यों हुई । सरकार जानबूझकर ऐसे मुद्दे उठा रही ताकि नफ़रत के जरिए समाज बांट कर वे सत्ता में आ सके । किंतु सरकार विरोधी लहर के कारण उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार 2027 में बनना तय है । जनता महंगाई, बेरोजगारी , किसान और जनविरोधी नीतियों से परेशान है।
पत्रकार वार्ता में शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, जिलाध्यक्ष द्वय अशोक पटेल एवं अशफाक अहमद , किशोर वार्ष्णेय ,हरिकेश त्रिपाठी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *