Sunday, September 6Ujala LIve News
Shadow

300 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, जरूरतमंद मरीजों को वितरित की गई दवाएं

300 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, जरूरतमंद मरीजों को वितरित की गई दवाएं

 

प्रयागराज। कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, प्रयागराज द्वारा RS Vimala Pharmacy & Polyclinic के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविर में करीब 300 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

शिविर में डॉ. सुनील विश्वकर्मा (MS) जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ. अविनाश विश्वकर्मा (MD) बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. विनीत सिंह (MD) जनरल फिजिशियन एवं शुगर-बीपी विशेषज्ञ, डॉ. वृंदा लोयलका (MS) स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ समेत विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई एवं वजन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर को सफल बनाने में अस्पताल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य रूप से हरिशंकर विश्वकर्मा जी, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर आशुतोष शुक्ला, ब्लड प्रेशर जांच में पूनम, ब्लड शुगर जांच में सुचि पांडेय तथा हीमोग्लोबिन जांच में सूरज सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं फार्मेसी काउंटर पर शिव शंकर एवं संजय ने मरीजों को दवाओं के वितरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी निखिल श्रीवास्तव ने शिविर के सफल आयोजन के लिए शिविर आयोजक पंकज तिवारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बेहद उपयोगी हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो पाती हैं।

आयोजकों ने पूरी टीम एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “स्वस्थ समाज, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *