ट्रांसफॉर्मेशन एजुकेशन लीडर अवार्ड से सम्मानित किए गए डॉक्टर उदय प्रताप सिंह,प्रयाग उत्थान समिति ने दी बधाई

मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड 2026 के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और सकारात्मक बदलाव के लिए बॉलीवुड अभिनेता पद्मश्री अजय देवगन के हाथों से सेंगोल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर उदय प्रताप सिंह को ट्रांसफार्मेशन एजुकेशन लीडर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
प्रयाग उत्थान समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष डा उदय प्रताप सिंह को बधाई देते हुए कहा कि डॉ उदय प्रताप सिंह को यह सम्मान मिलने पर प्रयागराज के लिए यह गर्व एक एतिहासिक पल है
बधाई देने वालों में धीरेन्द्र प्रताप सिंह विनय प्रताप सिंह अभिषेक ठाकुर, राजेश केसरवानी, अजीत सिंह
शिवम अग्रहरी ,कमल सिंह, आलोक केसरवानी, प्रवीण कुमार,रजत सोनकर, गोपाल केसरवानी,सत्यम केसरवानी अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल
आदि प्रयाग उत्थान समिति के कार्यकर्ता रहे।
