Tuesday, September 8Ujala LIve News
Shadow

संगम नगरी में ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य आयोजन,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहे मुख्य अतिथि

संगम नगरी में ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य आयोजन,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रहे मुख्य अतिथि

रिपोर्ट शिव जी मालवीय

प्रयागराज
वित्त प्रबंधन के सशक्त हस्ताक्षर,समाज सेवी,समीक्षक डाक्टर पवन जायसवाल के निर्देशन में होटल रेडिसन में आयोजित ज्ञान यज्ञ में प्रभावी वार्ता विषय प्रयाग व कौशांबी में विकास की अमृत धारा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य थे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरकारी वंदना से हुआ। ज्ञान यज्ञ वार्ता में न्यायधीशगण,बडी संख्या में अधिवक्तागण शिक्षकगण, व्यापारीगण, चाटर्ड एकान्टेंट,नारी शक्ति एसोसिएट एवं पत्रकार उपस्थित थे। डाक्टर पवन जायसवाल ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रयाग प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु 10 प्रशन किया जिसका उत्तर बढी बेबाकी विस्तार से केशव प्रसाद मौर्य ने 2017 से प्रयाग एवं उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सरकार की रचनात्मक भूमिका का वर्णन किया। धन्यवाद ज्ञापन जगदीश त्रिपाठी एवं श्निधि पवन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *